स्पेस / नासा का रोवर मंगल पर प्राचीन जीवन के निशान खोजेगा, इसमें लगे 23 कैमरे

लॉस एंजेलिस. अगले साल मंगल ग्रह पर जाने वाला नासा का रोवर प्राचीन जीवन के सुराग खोजेगा। भावी मानव मिशनों का रास्ता भी साफ करेगा। नासा वैज्ञानिकों ने रोवर का अनावरण करते हुए शुक्रवार को यह बात कही।


रोवर को कैलिफोर्निया के पासाडेना में जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी के विशाल कक्ष में तैयार किया गया है। यहां इसके चालक उपकरण का पिछले हफ्ते सफल परीक्षण किया गया था। यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 में पृथ्वी से रवाना होगा। इसी के साथ यह मंगल ग्रह पर उतरने वाला पांचवां अमेरिकी रोवर बन जाएगा। 



यह मंगल पर जीवन खोजेगा


मिशन के उपप्रमुख मैट वैलेस ने बताया, 'इसे जीवन के चिह्नों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए हम इसके साथ विभिन्न उपकरण भेज रहे हैं, जो मंगल की सतह पर भौगोलिक और रसायनिक संदर्भों को समझने में मदद करेंगे।' रोवर पर लगे उपकरणों में 23 कैमरे और दो श्रवण यंत्र हैं, जो मंगल की हवाओं को सुनेंगे और रसायनिक विश्लेषणों के लिए लेजर हैं।"