ऑटो / कारों की बिक्री दिसंबर में 8.4% घटकर 1 लाख 42 हजार 126 यूनिट रह गई


नई दिल्ली. यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री दिसंबर में 1.24% घटकर 2 लाख 35 हजार 786 यूनिट रह गई। दिसंबर 2018 में 2 लाख 38 हजार 753 वाहन बिके थे। कारों की बिक्री में 8.4% गिरावट आई। पिछले महीने 1 लाख 42 हजार 126 कारें बिकी थीं। दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 1 लाख 55 हजार 159 यूनिट था। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबिल मैन्युफैक्चर्स (एसआईएएम) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए।























वाहनदिसंबर 2018 में बिक्री (यूनिट)दिसंबर 2019 में बिक्री (यूनिट)कमी
मोटरसाईकिल7,93,0426,97,81912.01%
दोपहिया (कुल)12,59,00710,50,03816.6%

कमर्शियल वाहनों की बिक्री 12.32% घटकर 66,622 यूनिट रह गई। सभी श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री में 13.08% कमी आई। यह 16 लाख 17 हजार 398 यूनिट (दिसंबर 2018) के मुकाबले 14 लाख 5 हजार 776 यूनिट रही।


2019 में वाहन बिक्री 13.77% घटी


पूरे साल (2019) में यात्री वाहनों की बिक्री 12.75% घट गई। पिछले साल कुल 29 लाख 62 हजार 52 वाहन (पैसेंजर) बिके। 2018 में यह आंकड़ा 33 लाख 94 हजार 790 यूनिट था। सभी श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री में 13.77% कमी आई। यह 2 करोड़ 67 लाख 58 हजार 787 यूनिट के मुकाबले 2 करोड़ 30 लाख 73 हजार 438 यूनिट रह गई।


Popular posts
मधुमक्खियों के हमले में अधेड़ की मौत
24 घंटे में 61 नए रोगी; नोएडा-आगरा समेत 6 जिले हाई रिस्क जोन, राशन और खाने की व्यवस्था के लिए अन्नपूर्णा और सप्लाई मित्र पोर्टल लॉन्च24 घंटे में 61 नए रोगी; नोएडा-आगरा समेत 6 जिले हाई रिस्क जोन, राशन और खाने की व्यवस्था के लिए अन्नपूर्णा और सप्लाई मित्र पोर्टल लॉन्च
Image
भोपाल में हुई आतिशबाजी, जयपुर मोबाइल की फ्लैश लाइटों से रोशन हुआ; वाराणसी में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा
Image
दूरदर्शन पर संबोधन / शिवराज ने कहा- कोरोना संकट खत्म होने पर गिरिराज की परिक्रमा करूंगा
Image
दिल्ली से मुरैना आ रहे युवक की आगरा में मौत, यूपी-बिहार के लिए निकले परिवारों ने कहा- रुके तो भूख से मर जाएंगे
Image