निर्भया केस / चारों गुनहगारों का तीसरा डेथ वॉरंट जारी, 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी


 


निर्भया मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों का तीसरा डेथ वॉरंट जारी कर दिया है। इसके तहत 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की गई है। हालांकि, दोषी इसमें नए-नए पेंच फंसा रहे हैं। वकील ने बताया कि दोषी विनय तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहा है। अक्षय नई दया याचिका लगाने की तैयारी में है। दोषी मुकेश सिंह की आपत्ति के बाद रवि काजी को उसका नया न्याय मित्र नियुक्त किया गया है। वहीं, विनय के वकील ने कोर्ट से कहा कि मेरा मुवक्किल मानसिक रूप से बीमार है, लिहाजा उसे अभी फांसी नहीं दी जा सकती।