जापान के योकोहामा पोर्ट पर रोके गए ‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप पर मौजूद सभी लोगों की सेहत की जांच पूरी हो गई है। स्वस्थ लोगों को बुधवार से घर जाने की इजाजत दे दी गई है। जहाज पर 6 भारतीयों समेत कुल 454 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। इनमें 2 भारतीयों में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। पहले संक्रमित पाए गए 4 भारतीयों की सेहत में सुधार हो रहा है। जहाज पर 138 भारतीयों समेत 3,711 लोग सवार हैं।
कोरोनावायरस / जापानी शिप पर 2 और भारतीय संक्रमित मिले, स्वस्थ यात्रियों को घर जाने की इजाजत