जर्मनी के हनाउ में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों के गुट ने अलग-अलग इलाकों में 2 हुक्का बार पर गोलीबारी की। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। पहले हमले वाली जगह मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि उसने 8-9 गोलियों की आवाज सुनी और एक व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हमले की वजह पता नहीं चल सकी है। जर्मनी में बंदूक रखना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन इसकी बिक्री पर सख्ती है।
जर्मनी / हनाउ शहर के 2 हुक्का बार में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत; 1 युवक गिरफ्तार