हिमाचल / केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से गोली मारो... नारे पर मीडिया ने सवाल पूछा तो बोले, नो कमेंटस

हमीरपुर. दिल्ली चुनाव के दौरान हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रचार किया था। एक रोड शो के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गोली मारो...का नारा लगाया था। इसमें अनुराग भी थे। उस नारे के बाद विपक्ष ने इस मामले को काफी तूल दिया था। इस नारे को लेकर भाजपा के नेताओं ने चुनाव हारने के बाद एक मुख्य कारण माना।


अब दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणाम आ गए है जिसमें आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिली है। शुक्रवार को अनुराग ठाकुर हमीरपुर में लोगों की समस्याऐं सुनने के लिए पहुंचे। अनुराग ठाकुर से जब मीडिया ने गोली मारो वाले नारे के बारे में पूछा तो वे केवल यहीं बोले, नो कमेंटस।



चुनावों के परिणाम आने के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा गृहमंत्री ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि ‘गोली मारो’ और ‘भारत पाकिस्तान मैच’ जैसे बयानों की वजह से पार्टी को चुनाव में नुकसान हुआ है।


दिल्ली में आप की जीत पर ठाकुर बोले


दिल्ली विधानसभा चुनावों में ‘आप’ पार्टी की जीत के बाद बढ़ते जनाधार पर केंन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में और भी क्षेत्रीय दल हैं, जिनका अपना वर्चस्व है।उन्होंने कहा कि आप एक रीजन की सरकार होने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ जनता देश के लिए अलग सोच के साथ मतदान करती है और राज्य को लेकर अलग तरह से मतदान करती है।


लोगों की समस्याएं भी सुनी
हमीरपुर के समीरपुर में अपने निवास स्थान पर अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को सुना। प्रदेश भर से आए लोगों ने केन्द्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने जनसमस्याएं रखी।


मंहगाई पर यह बोले केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री


देश में बढ़ रही महंगाई पर बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच साल में महंगाई चार प्रतिशत से कम रही है। बीजेपी सरकार ने इस पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी एक महीने में दाम बढ़ गए है तो सीजन के हिसाब से हुआ है। कांग्रेस ने तो हमेशा मंहगाई को बढ़ाया है।