अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में चार चेहरे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और सत्येंद्र जैन 2015 की कैबिनेट में भी थे। हालांकि 2015 में असीम अहमद, जितेन्द सिंह तोमर और संदीप कुमार भी कैबिनेट में शामिल थे, जिन्हें बाद में हटाकर इमरान हुसैन, राजेन्द्र गौतम और कैलाश गहलोत को जगह दी गई थी। केजरीवाल की नई कैबिनेट 2015 की तुलना में 3 गुना ज्यादा अमीर है।
दिल्ली / केजरीवाल की नई कैबिनेट 2015 की तुलना में 3 गुना ज्यादा अमीर